यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, गधौली (थाना छप्पर) में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ASI नीलम मैम एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता हेतु UP-112 ऐप डाउनलोड करवाया गया तथा उसके उपयोग एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी सेवाओं, साइबर जागरूकता तथा नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स परिवार ASI नीलम मैम एवं उनकी टीम का इस महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु हार्दिक आभार व्यक्त करता है।


